Saturday, 29 August 2026

मानसरोवर एसीपी शिवहरे और मुहाना थाना अधिकारी डॉ. डोटासरा ने पत्रकार कॉलोनी में की बैठक, एसीपी ने बढती चोरियों रोकने का आश्वासन दिया, रात्रि को नियमित गश्त होगी


मानसरोवर एसीपी शिवहरे और मुहाना थाना अधिकारी डॉ. डोटासरा ने पत्रकार कॉलोनी में की बैठक, एसीपी ने बढती चोरियों रोकने का आश्वासन दिया, रात्रि को नियमित गश्त होगी

पत्रकार काॅलोनी मानसरोवर में बढती चोरियों की घटनाओं को लेकर शनिवार को मानसरोवर क्षेत्र के सहायक पुलिस कमिश्नर अभिषेक शिवहरे ने काॅलोनिवासियों के साथ बैठक की और चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त नियमित बढाने का आश्वासन दिया। 

शनिवार को सामुदायिक भवन में आयोजित मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी के वरिष्ठ पत्रकारों और कॉलोनी के रहने वाले लोगों के साथ बढ़ती चोरियों के मामले को लेकर मानसरोवर क्षेत्र के सहायक पुलिस कमिश्नर अभिषेक शिवहरे बैठक की। उन्होंने बैठक में कहा कि रात में नियमित गश्त होगी और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और किराएदारों की सूचना थाने मेें देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस आपके सुझावों को मानकर पत्रकार कॉलोनी मेंरात्रि को तीन बार चेतन के माध्यम से ग्रस्त कराई जाएगी। 


मानसरोवर क्षेत्र के सहायक पुलिस कमिश्नर अभिषेक शिवहरे ने लोगों के सुझाव लिए शीघ्र ही गार्ड व्यवस्था शुरू करने के लिए पुलिस की ओर से पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। वरिष्ठ पत्रकारों और काॅलोनीवासियों ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। 

इस अवसर पत्रकार मुहाना थानाधिकारी डाॅ. गौतम डोटासरा, पत्रकार कालोनी विकास समिति के अध्यक्ष कानाराम कडवासा, महासचिव नरेद्र सर्वोदयी, वरिष्ठ पत्रकार, श्याम सुदर शर्मा , जय गोपाल,डाॅ. जे पी गुप्ता, डाॅ. एम एस मनराल, ,एडवोकेट अनिल शर्मा,एडवोकेट तपीस सारस्वत, बीएस गुप्ता, पुष्पा शर्मा, गीता गुप्ता मोहन मंगलम, बीएस गुप्ता, कैलाश सिंह, मधु सूदन शर्मा, मोहम्मद साबिर सहित सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts