


मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी में इन दिनों सिलेंडर चोर सक्रिय हो रखे हैं। हर दिन किसी ने किसी घर में रखें गैस के सिलेंडर चोरी करके ले जा रहे हैं।
शुक्रवार रात को प्लॉट नंबर 340 तिकोना पार्क के सामने रात 2:00 बजे के 4:00 बजे के बीच सिलेंडर चोरों ने छेनी हथोड़े से सिलेंडर रखना वाले का ताला तोड़कर दो सिलेंडर लेकर फरार हो गए। सिलेंडर चोर साइट के मकान से दाखिल हुए और फिर बाहर बने सिलेंडर रखने के लोहे के गेट के कुंदे को तोड़कर दो सिलेंडर उठा कर ले गए। पुलिस की रात्रि गस्त नहीं होने के कारण यह सब वारदातें बढ़ रही है।