


जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा के नेतृत्व में आम लोगों ने शुक्रवार को स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत चांदपोल से लेकर छोटी चौपड़ के मध्य स्थित मंदिरों साफ-सफाई की।
सांसद बोहरा ने परकोटे वाले गणेश मंदिर से सफाई अभियान शुरू किया और इसके बाद चांदपोल हनुमान जी मंदिर, रामचंद्र जी मंदिर , कल्याण जी मंदिर, शनिदेव मंदिर एवं रोजगारेश्वर महादेव मंदिर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई। इस दौरान भाजपा सांसद बोहरा ने स्थानीय व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के बाहर स्वच्छता रखने का आग्रह किया। सांसद बोहरा ने वोकल फ़ॉर लोकल का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं को मिट्टी के दीपक भी वितरित किए।
भाजपा सांसद बोहरा ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय हैं भारत वासियों की वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे भारत में स्वच्छ तीर्थ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत मंदिरों में साफ सफाई की जा रही है।
भाजपा सांसद बोहरा ने जयपुर वासियों से अपील कि सभी जयपुरवासी 21 व 22 जनवरी को अपने घरों में दीपक जलाएं एवं सजावट करके रामोत्सव मनाएं। इस अवसर पर जयपुर हैरिटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर, विधायक प्रत्याशी चंद्रमानोहर बटवाड़ा ,पूर्व डिप्टी मेयरर मनीष पारीक, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, हेमंत चौहान, पार्षद अमर गुर्जर, जितेंद्र लखयानी , गिर्राज नाठा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।