


राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से गुरूवार को यहां विधानसभा में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने शिष्टा्चार मुलाकात की।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को मुख्य सचिव ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी दी। मुख्य सचिव पंत ने विधानसभा के कार्यो में राज्य सरकार के अधिकारियों के समन्वय पर भी चर्चा की।