Saturday, 29 August 2026

लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा मीडिया पदाधिकारियों की बैठक: चुनावों में मीडिया की होती है अहम भूमिका, प्रत्येक पदाधिकारी मर्यादित तरीके से करें कार्यः पिकेंश पोरवाल


लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा मीडिया पदाधिकारियों की बैठक: चुनावों में मीडिया की होती है अहम भूमिका, प्रत्येक पदाधिकारी मर्यादित तरीके से करें कार्यः पिकेंश पोरवाल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रदेश मीडिया पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनावों में मीडिया की भूमिका को लेकर कार्ययोजना और रूपरेखा तैयार की गई। 

भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने कहा कि मीडिया की चुनावों में अहम भूमिका रहती है इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी को तय भूमिका पर काम करना होगा।  वहीं बैठक के दौरान प्रत्येक मीडिया पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए और समय समय पर अपने काम का मूल्यांकन कर उसमें अपेक्षित सुधार करने पर भी चर्चा हुई।  

प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में मीडिया पदाधिकारियों को संभाग, जिला और विधानसभा वार संयोजकों के साथ समन्वय करते हुए कार्य करना है। भाजपा मीडिया की प्रदेश टीम ने जिस तरह विधानसभा चुनावों के दौरान प्रत्येक विधानसभा की मॉनिटरिंग की, उसी तरह लोकसभा में भी मीडिया पदाधिकारियों की रूप रेखा तय करने के लिए कहा। 

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बैठक के दौरान पदाधिकारियों को डेटा प्रबंधन, समाचार संकलन और प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में मीडिया संयोजकों से समन्वयन करने के लिए कहा। भाजपा की ओर से लोकसभा चुनावों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार मीडिया संयोजक के साथ सह संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। वहीं प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में मीडिया सेंटर बनाए जाएंगे। इस दौरान विधानसभा चुनावों के दौरान प्रदेश मीडिया टीम के पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई। 

बैठक के दौरान मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत, सह संयोजक पंकज मीणा, डेटा समन्वयक अशोक सिंह शेखावत और डिबेट समन्वयक योगेश सिंह सिसौदिया ने भी सुझाव दिए। इस दौरान प्रदेश मीडिया कार्य समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मीडिया प्रदेश सह संयोजक मेहराज सिंह चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous
Next

Related Posts