


हेरिटेज होटल कानोता कैसल में गुरुवार सुबह बजे लेपर्ड घुस गया। इस दौरान वहां मौजूद टूरिस्ट होटल छोड़कर बाहर भाग निकले। डेढ़ घंटे के बाद बाद वन विभाग के अधिकारियों ने लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज किया गया।
गुरुवार सुबह होटल में मौजूद कुत्ते अचानक भौंकने लगे। होटल स्टाफ ने कुत्तों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह रुके नहीं। इस दौरान वहां मौजूद एक पर्यटक ने लेपर्ड को देखा और होटल स्टाफ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद होटल के मालिक मानसिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
इस बात की जानकारी होने के बादजो पर्यटक होटल में ठहरे हुए थे वह बाहर चले गए। लेपर्ड होटल स्टाफ के कमरे में घुस गया। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। लेपर्ड ने कमरे में पूरा सामान बिखेर दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज किया इसके बाद होटल की सामान्य स्थिति हो सकी।
बस्सी रेंजर पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि सुबह हमारे पास होटल में लेपर्ड घुसने की जानकारी आई थी। इसके बाद हमारी टीम और जयपुर चिड़ियाघर की टीम मौके पर पहुंची। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल लेपर्ड को नाहरगढ़ रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक बार फिर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।