


जयपुर-दिल्ली के मध्य चलने वाली वन्देभारत एक्सप्रेस का ठहराव गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर हो गया है। जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने गुरुवार को गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर वन्देभारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद बोहरा ने कहा कि आमजन की लंबे समय से मांग थी कि वन्देभारत एक्सप्रेस का ठहराव गांधीनगर स्टेशन पर किया जाए। जिसके लिए हमने रेल मंत्री से मिलकर उनसे वंदे भारत का ठहराव गांधीनगर करने का आग्रह किया था। जिसको स्वीकार करते हुए उन्होंने ट्रेन का ठहराव गांधीनगर स्टेशन पर करने की स्वीकृति दी थी।
भाजपा सांसद बोहरा ने कहा कि गांधीनगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 212 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर होने से आमजन को सहूलियत मिलेगी लोगों को जयपुर जंक्शन नहीं जाना पड़ेगा इससे ईंधन, धन और समय की बचत होगी। इस दौरान मालवीय नगर के विधायक कालीचरण सर्राफ ,रेलवे अधिकारी सहित आमजन उपस्थित रहे।