


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को दिल्ली में जोधपुर हाउस में ठहरे हुए थे। रात 9 बजे शॉर्ट सर्किट होने के बाद मुख्यमंत्री शर्मा जिस कमरे में सो रहे थे आग लग गई।अलार्म बजने के बाद आरएसी का जवान और पीएसओ ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। अगर अधिक लापरवाही होती तो कोई बड़ी घटना भी घट सकती थी।
जानकारी के बाद दिल्ली से जयपुर तकप्रशासनिक हल्का में हड़कंप मच गया।अब इस मामले में जांच की जा रही है।
डीजीपी यूआर साहू ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट आने पर एडीजी इंटेलिजेंस से रिपोर्ट मांगी गई। इस पर पता चला कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। मुख्यमंत्रीशर्मा के रूम के पास वाले कमरे में पीएसओ सो रहा था। सीएम के कमरे में हीटर चल रहा था। उसमें अचानक आग लग गई। इस पर मुख्यमंत्री शर्मा ने बैड के पास रखी हुई घंटी बजाई तो पीएसओ 1 मिनट में कमरे में आ गया। पीएसओ ने तार को सॉकेट से हटाया और फिर आग को कंट्रोल किया।
इसके बाद इलेक्ट्रिशियन को मौके पर बुलाकर लाइन को चेक करवाया गया। सब कुछ नॉर्मल होने में केवल 10 मिनट का समय लगा। सीएम कुछ देर बाद उसी कमरे में सो गए थे। सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। इंटेलिजेंस के पास इस घटना की पूरी रिपोर्ट थी, लेकिन मामला गंभीर नहीं था। दिल्ली में सीएम के साथ सिक्योरिटी में एडिशनल एसपी भी थे, जिस ने घटना को लेकर पूरी जानकारी दी थी।