


राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने बुधवार को खाटूश्यामजी मंदिर जाकर दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जस्टिस व्यास ने मंदिरों में सफाई के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गए आह्वान पर अपनी पत्नी तनुजा व्यास, रजिस्ट्रार शेलेन्द्र व्यास,जगमोहन शर्मा के साथ मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाकर सफाई की ओर कहा कि श्रीराम हमारी आस्था के प्रतीक है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है इसलिए देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं।