Saturday, 29 August 2026

तीर्थराज पुष्कर का 31लीटर गुलाब जल अयोध्या किया रवाना


तीर्थराज पुष्कर का 31लीटर गुलाब जल अयोध्या किया रवाना

पुष्कर स्थित कपालेश्वर महादेव मंदिर में महंत सेवानंद गिरी के सानिध्य में  कपालेश्वर महादेव  की पूजा अर्चना तीर्थ पुरोहित कमलनयन पंडित ने करवाई वेद मंत्रों से राम भक्तों ने 31 लीटर गुलाब जल को महंत सेवानंद गिरि को अयोध्या रवाना किया।

कार्यक्रम संयोजक सेवा निवृत न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम कपालेश्वर महादेव  जल अभिषेक किया गया वेद मंत्रों से राम शिव की स्तुति की की गई। आरती के पश्चात गुलाब जल पात्र  को सब ने नमन किया और अयोध्या के लिए राम लला के अभिषेक के लिए भेजा गया। इस कार्यक्रम में वासुदेव महाराज,  डॉ. शैतान सिंह, सीनियर एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, एडवोकेट अर्पित सांखला, इंजीनियर अशोक शर्मा, प्रोफेसर डॉ. रश्मि शर्मा, तपस्वी गायत्री शर्मा, गौरी उपाध्याय, पंडित चंद्रशेखर गौड़, यश गौड़, आलोक भारद्वाज, डॉ. राकेश हारीत, भुवनेश्वर मिश्रा सहित सैकड़ो राम भक्तों उपस्थित थे। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वापस महंत सेवानंद गिरी जी के लौटने पर कपालेश्वर महादेव मंदिर में सभी राम भक्तों के साथ में भव्य कार्यक्रम किया जाएगा।


Previous
Next

Related Posts