Saturday, 29 August 2026

ग्राम सोलंगपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने दिलाई विकसित भारत कि शपथ


ग्राम सोलंगपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने दिलाई विकसित भारत कि शपथ

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को ग्राम सोलंगपुरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुक्त ममता नागर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पार्षद बीना जैन, कालू बागडी, रामअवतार धाभाई सहित ओम पाण्डे, गिरधारी नकवाल, जदावर सैन, राजवीर चौधरी, रमेश कोतवाल, रामप्रसाद सैनी एवं रतिराम तोगडा सहित अन्य मौजूद रहे। भारत संकल्प यात्रा रथ का विधि विधान से पूजन एवं स्वागत करते हुए दीप प्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं अन्य अतिथियों ने केंद्र सरकार की योजनाओं का वर्ष 2024 के कैलेण्डर व डायरी का विमोचन किया। साथ ही, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की शपथ दिलाई।

शिविर में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, आधार अपडेशन व हेल्थ चैकअप तथा आयुष्मान कार्ड जारी किये गये। साथ ही, पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत को गैस कनेक्शन दिये गये, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के तहत व्यक्तियों को एलओआर, तथा व्यक्तियों को परिचय बोर्ड का कार्ड वितरण किया गया।

Previous
Next

Related Posts