


वन ओर पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने मलमास खत्म होने के बाद बुधवार को सचिवालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान शर्मा ने विधि विधान से पूजा कर अपनी मां तारा शर्मा को सबसे पहले कुर्सी पर बिठाया और मंत्री पद संभाला।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के वन और पर्यावरण की सुरक्षा करना मेरी पहली प्राथमिकता है। जिससे कि प्रदेश के पर्यटन का विकास हो और ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आए।
शर्मा ने कहा कि राजस्थान में लगातार प्रदूषण भी बढ़ रहा है। ऐसे में बढ़ते प्रदूषण पर किस तरह काबू किया जाए। इसको लेकर भी शीघ्र ही कार्य योजना तैयार की जाएगी। जिसे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से चर्चा के बाद धरातल पर लागू किया जाएगा।