Saturday, 29 August 2026

विधायक की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लिया तुरन्‍त संज्ञान, भरतपुर आईजी को कार्रवाई के दिए निर्देश, 23 जनवरी तक विधिक रिपोर्ट भेजी जाए


विधायक की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लिया तुरन्‍त संज्ञान, भरतपुर आईजी को कार्रवाई के दिए निर्देश, 23 जनवरी तक विधिक रिपोर्ट भेजी जाए

राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोशल मीडिया पर फेक वीडियो एवं अफवाहों से छवि खराब करने के संबंध में बयाना से विधायक श्रीमती ऋतु बनावत द्वारा दी गई शिकायत पर तुरन्‍त संज्ञान लिया।

विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी ने शिकायत की जॉच के लिए भरतपुर पुलिस महानिरिक्षक को दूरभाष पर निर्देश दिये। श्री देवनानी ने शिकायत पर कार्यवाही कर उसके संबंध में विधिक रिपोर्ट 23 जनवरी तक आवश्‍यक रूप से उन्‍हें भेजने के भी निर्देश दिए।

देवनानी को दी गई शिकायत में विधायक ने बताया कि सोशल मीडिया पर फेक वीडियो अपलोड कर, अफवाह फैलाकर, आमजन को भ्रमित कर विधायक की छवि को घूमिल करने का गलत प्रयास किया जा रहा है। श्री देवनानी द्वारा तत्‍काल लिए गए संज्ञान से विधायक श्रीमती बनावत को राहत मिली है।



Previous
Next

Related Posts