Saturday, 29 August 2026

विस्तारक पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाएंगे : सीपी जोशी


विस्तारक पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाएंगे : सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि शीघ्र ही लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू होने वाला है, विस्तारकों को बूथ स्तर तक यह कार्य करना है। साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस संपर्क में सम्मिलित होंगे। प्रतिदिन 15 घरों में लाभार्थियों से संपर्क करके आना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मंगलवार को राजापार्क के भाटिया भवन में भाजपा के दो दिवसीय प्रदेश विस्तारक अभ्यास वर्ग संबोधित करते हुए कहा किभाजपा सांगठनिक कार्य में विस्तारकों की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। विस्तारक पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने का अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

भाजपा दो सांसदों से आज विश्व की सबसे विशाल संख्या वाले सदस्यों वाली पार्टी बनी है, इसमें संगठन की  भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार देश की जनता के चारों वर्ग गरीब, महिला, युवा, और किसान के कल्याण, उत्थान और प्रगति के लिए काम किया है वह अकल्पनीय है। साढ़े 9 वर्षों में भारत के 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल गए, यह केंद्र सरकार के श्रेष्ठ कार्य को दिखाता है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने पांच प्रण लिए, विकसित भारत, अपनी विरासत पर गर्व करना, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति,

उन्होंने कहाकी एकता और एक जुटता, अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करना। हम सभी को इनके पालन की प्रतिज्ञा लेनी है।

Previous
Next

Related Posts