


उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर में श्रीराम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दिन टोंक जिले में भी उत्साह रहेगा। इस दिन जिले के सभी सरकारी कार्यालयों,निकायों,ग्राम पंचायतों पर विशेष सजावट, रोशनी तथा दीपोत्सव मनाया जाएगा।
जिला प्रमुख सरोज बंसल ने 15 जनवरी को जिला परिषद टोंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिख करके निर्देष दिया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा दिवस को सभी पंचायत समितियों एवं समस्त ग्राम पंचायतो एवं अपने-अपने जिलास्तरीय एवं अधीनस्थ कार्यालयों में तथा जिला परिषद कार्यालय, जिला परिषद ग्राविप कार्यालय, जिला प्रमुख एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आवास में सजावट रोशनी, रंगोली एवं दीपोत्सव आयोजित किया जाना है। इसके लिए कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें एवं इस दिवस से पूर्व कार्यालय परिसर की साफ- सफाई की व्यवस्था भी कराई जाए।