Saturday, 29 August 2026

टोंक एसपी का विशेष अभियानः 249 गुमशुदा 35 लाख के मोबाईल परिवादियों के सुपुर्द किए


टोंक एसपी का विशेष अभियानः 249 गुमशुदा 35 लाख के मोबाईल परिवादियों के सुपुर्द किए

जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा ने टोंक पुलिस आपके साथ आपका मोबाईल आपके हाथ विशेष अभियान के अन्तर्गत 249 गुमशुदा मोबाईलों को बरामद किया हैं जिनकी कीमत करीबन 35 लाख रूपए हैं।इन मोबाईलों का मंगलवार को पुलिस लाइन टोंक में संबंधित परिवादियों को सुपुर्द किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा अब तक टोंक जिले के विभिन्न पुलिस थानों में मोबाईल की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद 58लाख की कीमत के 409 मोबाईलों को बरामद करने के बाद संबंधित मालिक को सौंप चुके हैं।

टोंक जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालने के बाद राजर्षिराज वर्मा ने जिले के आमजन के गुमशुदा मोबाईल नही मिलने की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुमशुदा ऐसे मोबाईल जो अब तक परिवादी को नही मिले हो,जिनको बरामद करने के लिए साईबर टीम को विशेष निर्देश देते हुए एक विशेष अभियान चलाया। अभियान में साईबर सैल से हैड कानिस्टेबल सुरेश चावला एवं टीम ने गुमशुदा मोबाइलों की एक्टिवेशन डिटेल प्राप्त की एवं जो मोबाईल एक्टिवेट मिले जिनको उन्हें बरामद करने के लिए सम्बन्धित पुलिस थाना स्तरीय एक विशेष टीम गठित करके मोबाईल बरामदी के लिए अभियान चलाया।

इस अभियान में हाल ही में 249 मोबाईल बरामद किए गए जिनकी अनुमानित लागत लगभग 35 लाख रूपये है। अभियान में बरामद किए गए 249 मोबाईल सम्बन्धित परिवादियों को वितरित करने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन टोंक में एक कार्यक्रम ‘‘टोंक पुलिस आपके साथ, आपका मोबाईल आपके हाथ‘‘आयोजित किया गया जिसमें सम्बन्धित परिवादियों को मोबाईल वितरित किए गए। मोबाईल प्राप्त करके परिवादियों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की एवं टोंक पुलिस को धन्यवाद दिया।

इससे पूर्व भी एक विशेष अभियान में लगभग 23 लाख रूपये कीमत के 160 मोबाईल बरामद करके सम्बन्धित परिवादियों को वितरित किए जा चुके है।इस अभियान में टोंक पुलिस के जिन जवानों ने अथक प्रयास एवं मेहनत की है,उनको पुरस्कृत करने की जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने मंगलवार को घोषणा की है ।

Previous
Next

Related Posts