Saturday, 29 August 2026

टोंक जिले मे अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाई 35 लाख 900 रूपये के 5 वाहन 22 लाख की 3150 टन अवैध बजरी स्टाॅक जब्त


टोंक जिले मे अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाई 35 लाख 900 रूपये के 5 वाहन 22 लाख की 3150 टन अवैध बजरी  स्टाॅक जब्त

भाजपा शासित भजनलाल शर्मा की सरकार की तरफ से अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान और जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज द्वारा जिले के थानाधिकारियों को दिए सख्त निर्देशों के तहत अवैध खनन तथा परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।

सोमवार की देर शाम थाना निवाई एवं देवली द्वारा अवैध खनन परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई करते हुऐ लगभग 10 लाख 5,500 कीमत के 2 ट्रेक्टर ट्रोली मय अवैध बजरी,पत्थर सहित जब्त कर 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए है।

पुलिस थाना बरोनी, घाड़ एवं निवाई द्वारा मंगलवार को अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई करते हुऐ लगभग 35,लाख 900 कीमत के 3 डम्पर, 2 ट्रेक्टर ट्रोली मय अवैध बजरी व बालू मिट्टी सहित जब्त करके 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए।

वहीं खनिज विभाग के साथ जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 22 लाख 5,000 कीमत का 3150 टन अवैध बजरी व बजरी स्टाक, जब्ती की कार्रवाई की गई एवं दो ट्रेलर मय ग्रेनाईट ब्लाॅक्स अनुमानित कीमत 1.7 लाख2,800 रूपये कुल वजन 96 टन जब्त किए।

अवैध खनन पूर्व के प्रकरणों में वांछित 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Previous
Next

Related Posts