Saturday, 29 August 2026

स्वामी कान्हड़दास महाराज का 217 वें निर्वाणोत्सव से साध पंचमी मेला शुरू,टोंक हुआ राममय


स्वामी कान्हड़दास महाराज का 217 वें निर्वाणोत्सव से साध पंचमी मेला शुरू,टोंक हुआ राममय

श्रीरामद्वारा टोंक में सोमवार को स्वामी कान्हड़दास महाराज के 217 वें निर्वाणोत्सव से साध पंचमी मेले का आगाज हुआ।

रामद्वारा के संत रामनिवास महाराज ने बताया कि साध पंचमी मेला महोत्सव के तहत श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर से 51 थाल, 108 तुलसी कलश एवं संत शोभायात्रा आरंभ हुई, जो सुभाष बाजार, घंटाघर, चूड़ीगरान पुरानी टोंक होती हुई रामद्वारा कान्हड़धाम पहुंची। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रीरामचरण जी महाराज एवं कान्हड़दास जी महाराज की झांकी सजाई गई। संत रामनिवास  महाराज ने बताया कि साध पंचमी मेला महोत्सव में संत दासोद राम स्नेही सम्प्रदाय दांतड़ा के पीठाधीश्वर पू. स्वामी श्री 108 निर्मल रामजी महाराज, बम्बई महाराष्ट्र से विद्वत मनीषि संत श्री रामप्रसाद जी महाराज तथा ढूंढाड हाड़ोती क्षैत्रीय राम स्नेही भजना नन्दी संतों का आगमन हुआ। जिन्हें श्रद्धापूर्वक 51 थाल भेंट किये गये। संत दासोद राम स्नेही सम्प्रदाय दांतड़ा के पीठाधीश्वर पू. स्वामी श्री 108 निर्मल रामजी महाराज के प्रवचन हुए। अशोक पहाडिय़ा ने अयोध्या को लेकर नृत्य भी किया गया। शोभा यात्रा मे पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व सभापति गणेश माहुर, मनीष बंसल, पार्षद रामचरण साहू, बादल साहू, तरूण टिक्कीवाल, बृजबिहारी शर्मा, रोहिताश कुमावत, डॉ. प्रदीप गहलोत, गुड्डु खटीक, सीताराम चावला, जयनारायण वर्मा, अनिल टिक्कीवाल आदि शामिल हुए। जिन्होंने 

संत दासोद राम स्नेही सम्प्रदाय दांतड़ा के पीठाधीश्वर पू. स्वामी श्री 108 निर्मल रामजी महाराज श्री का आर्शीवाद लिया। कार्यक्रम में सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया,लक्ष्मी जैन, अंजलि गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता आदि भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महासभा के अध्यक्ष गोविन्द नारायण विजय, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीताराम विजय, बृजमोहन विजय, नवरतन विजय, सुरेश विजय, कमलेश विजय, मुन्नी देवी विजय, मनोहर विजय, लक्ष्मी विजय, ज्योति विजय, जया विजय, टीना विजय, कल्पना विजय, नीलू, ममता, ताराचंद विजय, शंकरलाल विजय, अनिता विजय, गीता , अंजू , नेहा , आंकाशा , शिक्षा , रितु , कैलाश , कपिल , मनीष विजय, प्रवीण , हेमराज  सांखना, बाबूलाल  लवादर आदि मौजूद  थे।

Previous
Next

Related Posts