


फिल्म अभिनेता और अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन सोमवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान नातिन नव्या नवेली भी उनके साथ मौजूद रहीं। दोनों अभिषेक बच्चन के बुलावे पर प्रो कबड्डी लीग में पिंक पैंथर्स टीम का हौसला बढ़ाने के लिए जयपुर आए हैं। अमिताभ पहले भी कबड्डी के मैच देखने के लिए जयपुर आ चुके हैं।
जयपुर एयरपोर्ट पर अमिताभ को देखने के लिए लोग भी पहुंचे। रंगीन हूडी पहने अमिताभ बच्चन एयरपोर्ट से सीधे होटल निकल गए। यहां से उन्होंने जयपुर की पतंगबाजी भी देखी। अभिषेक बच्चन के दोस्त और प्रोड्यूसर बंटी वालिया ने अमिताभ को रिसीव किया। उन्हें होटल लेकर गए।