Saturday, 29 August 2026

मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता ग्रहण की, कांग्रेस से दिया इस्तीफा


मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता ग्रहण की, कांग्रेस से दिया इस्तीफा

मिलिंद देवड़ा ने रविवार 14 जनवरी को शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता ग्रहण कर ली। मिलिंद कांग्रेस वरिष्ठ नेता रहे मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मिलिंद ने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज मेरे राजनीतिक सफर का एक महत्वपूर्ण अध्याय खत्म हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया।

मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि इस्तीफे की टाइमिंग पीएम मोदी ने तय की है। उनके पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के बड़े नेता थे। उनकी दोस्ती सभी पार्टियों से थी, लेकिन वे कांग्रेस के अटल और दृढ़ नेता थे।

    Previous
    Next

    Related Posts