Saturday, 29 August 2026

राहुल गांधी ने शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा,कहा पीएम मोदी मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए, ये शर्म की बात


राहुल गांधी ने शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा,कहा पीएम मोदी मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए, ये शर्म की बात

राहुल गांधी मणिपुर पहुंचकर थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरूकी। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित हुए कहा कि मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि हम आपकी सुनने आए हैं, मन की बात सुनाने नहीं। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटीअध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले की मोदी जी समंदर में सैर करने जाते हैं, राम-राम जपते हैं लेकिन मणिपुर नहीं आते। उनके मुंह में राम और बगल में छुरी है।


राहुल की ये यात्रा पहले दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली थी। दिल्ली में कोहरे के चलते राहुल के विमान ने देर से उड़ान भरी। राहुल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्वकेंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा और राजीव शुक्ला जैसे कई वरिष्ठ नेता मणिपुर पहुंचे।

Previous
Next

Related Posts