


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मानसरोवर के हंस विहार मंदिर में ‘‘स्वच्छ मंदिर‘‘ अभियान की शुरूआत की। पीएम मोदी द्वारा मकर संक्रान्ति पर्व से सभी तीर्थ स्थलों में साफ-सफाई के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने मंदिर परिसर में सफाई की।
मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेशवासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से भी मंदिरों में सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए भी अपील की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री शर्मा ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
इस अवसर पर जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री शर्मा ने उड़ाई पतंग,मकर संक्रांति दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री शर्मा ने रविवार को किशनपोल बाजार के सौखियों का रास्ता स्थित रामेश्वरम भवन में मकर संक्रान्ति पर्व मनाया। शर्मा ने पतंग उड़ाने के साथ उपस्थित लोगों को पर्व पर बधाई दी।