


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर स्थित चिंताहरण काले हनुमान जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री शर्मा ने महामण्डलेश्वर मनोहर दास जी महाराज की उपस्थिति में विधिवत आराधना करते हुए यज्ञ में आहूति भी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।