Saturday, 29 August 2026

आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष जोशी को ज्ञापन देने की कोशिश, पुलिस ने निकल बाहर


आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष जोशी को ज्ञापन देने की कोशिश, पुलिस ने निकल बाहर

आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे अभ्यर्थी शनिवार को अचानक भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यालय में कार्य समिति की बैठक हो रही थी। यहां पहुंचे अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन देने की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को देने की कोशिश की। जिसके लिए 4 अभ्यर्थी भाजपा प्रदेश कार्यालय में चल रही बैठक के दौरान प्रवेश कर गए। इसके बाद इन अभ्यर्थियों ने उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को ज्ञापन देने की कोशिश की।

पुलिस कर्मियों ने चारों अभ्यर्थियों को भाजपा कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इस दौरान एक महिला अभ्यर्थी की आंखें नम नजर आई और महिला अभ्यर्थी बार-बार पुलिसकर्मी से गुहार लगाती रही कि मैंने पिछला इंटरव्यू भी दिया है और हमें हमारी मांगों का ज्ञापन प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी को देने दिया जाए। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इन अभ्यर्थियों को भाजपा को प्रदेश कार्यालय से बाहर निकाल दिया।

    Previous
    Next

    Related Posts