Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी का संकल्प हुआ पूरा, मुख्यमंत्री शर्मा ने फूलमाला और साफा पहनाकर कराया संकल्प पूरा, कार्यकर्ता जोशी के व्यक्तित्व से लें दृढ़ निश्चय और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी का संकल्प हुआ पूरा, मुख्यमंत्री शर्मा ने फूलमाला और साफा पहनाकर कराया संकल्प पूरा, कार्यकर्ता जोशी के व्यक्तित्व से लें दृढ़ निश्चय और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा प्रदेश में भाजपा की सरकार ना बनने तक किसी भी कार्यक्रम में फूलमाला और साफा ना पहनने का संकल्प लिया गया था। 

प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का संकल्प पूरा हुआ। शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारी बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके संकल्प को पूर्ण कराते हुए माला और साफा पहनाकर सीपी जोशी का स्वागत और अभिनंदन किया।



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी दृढ़ निश्चय और कर्तव्यपरायणता की मिसाल हैं। संगठन से लेकर सत्ता तक उनके  संघर्ष से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।



Previous
Next

Related Posts