


जालौर से विधायक जोगेश्वर गर्ग ने शुक्रवार को विधानसभा के मुख्य सचेतक नियुक्त होने के पश्चात पूजा अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया।
सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने शुक्रवार को विधानसभा के मुख्य सचेतक नियुक्त होने के पश्चात पूजा अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें विधानसभा में स्थित कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कराया।
सरकारी मुख्य सचिव सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने कार्य एवं जनसेवा के लिए कृतसंकल्पित हूँ।