


नव मतदाता अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण में आधिकारिक तौर पर शुरुआत की है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा नमो मतदाता अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश कार्यालय सरदार पटेल मार्ग पर की गई,संपूर्ण राजस्थान में प्रत्येक विधानसभा में दो स्थानों पर नव मतदाता अभियान कार्यक्रम युवा मोर्चा द्वारा किए जाएंगे जो संपूर्ण राजस्थान के 400 स्थानो पर कार्यक्रम संपन्न होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची गार्ड ने कहां कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से राष्ट्रीय व्यापी आउटरीच का संचालन कर रहे हैं। शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, खेल के मैदानो, कोचिंग सेंटरों को लक्षित कर नव मतदाता सम्मेलन में जोड़ने और आमंत्रित करने के लिए राज्य की युवा टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है टीम का समर्पण प्रयास और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से एक मजबूत लोकतंत्र को आकार देने में सहायक साबित होगा।अध्यक्ष अंकित चेची ने कहा कि राजस्थान के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मिस्ड कॉल कर नमो नव मतदाता अभियान से जुड़ना चाहिए।
नव मतदाता अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्र शेखर, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची गार्ड सहित पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।