Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पिता से मिलने पहुंचे एसएमएस अस्पताल, पिता का हुआ है ऑपरेशन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पिता से मिलने पहुंचे एसएमएस अस्पताल, पिता का हुआ है ऑपरेशन

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा गुरुवार दोपहर को सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की सुपर स्पेशलिटी विंग में पहुंचे। यहां उनके पिता का बुधवार को ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता जी को आईसीयू में रखने के बाद आज कॉटेज वार्ड में शिफ्ट किया है।

यूरोलॉजी विंग के एचओडी डॉ. शिवम प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिताजी को प्रोस्टेट की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें मंगलवार को भर्ती करवाया गया। सभी जांचे करने के बाद उनका बुधवार को ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन सफल रहा और अब उनकी स्थिति ठीक है। उन्हें आईसीयू से कॉटेज वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

डॉक्टर के मुताबिक ऑपरेशन हॉलेप्स तकनीक से किया गया, जो लेटेस्ट तकनीक है। इसमें दूरबीन से लेजर के जरिए प्रोस्टेट को निकाला गया। इस ऑपरेशन में करीब 45 मिनट का समय लगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उनके परिवार के सदस्य भी कुशलक्षेम पूछने पहुंचे।



Previous
Next

Related Posts