Saturday, 29 August 2026

देवनानी के जन्म दिन पर विधानसभा में सुन्दरकाण्ड पाठ,जयपुर शहर की चार अन्नापूर्णा रसोइयों पर नि:शुल्क भोजन कराया


देवनानी के जन्म दिन पर विधानसभा में सुन्दरकाण्ड पाठ,जयपुर शहर की चार अन्नापूर्णा रसोइयों पर नि:शुल्क भोजन कराया

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के जन्म दिन पर राजस्थान विधानसभा सचिवालय अधिकारी परिषद की ओर से शिव मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव मंदिर में विधानसभा के अधिकारीगण व कर्मचारियों ने पूजा अर्चना कर श्री देवनानी के कुशल एवं दीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं की।

विधानसभाअध्यक्ष देवनानी के जन्म दिन पर गरीबों को नि:शुल्क भोजन-

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के जन्म दिन के उपलक्ष्य  में  राजस्थान विधानसभा सचिवालय अधिकारी परिषद की ओर से जयपुर शहर के अन्नपूर्णा रसोई में गरीब और जरूरतमंदों को सांय कालीन भोजन नि:शुल्क  कराया गया। परिषद के अध्यक्ष लोकेश जैन ने बताया कि जयपुर शहर के अन्नापूर्णा रसोइयों जेके लाेन , बांगड, महिला चिकित्सालय और  गोपालपुरा में  देवनानी के जन्म दिन पर जरूरत मंदों को नि:शुल्क भोजन कराया गया। 

Previous
Next

Related Posts