Saturday, 29 August 2026

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा,घर-घर होने वाले दीपोत्सव के साथ-साथ लोग करेंगे आतिशबाजी,जयपुर पुलिस कमिश्नर ने अस्थाई लाइसेंस देने का किया निर्णय


अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा,घर-घर होने वाले दीपोत्सव के साथ-साथ लोग करेंगे आतिशबाजी,जयपुर पुलिस कमिश्नर ने अस्थाई लाइसेंस देने का किया निर्णय

अयोध्या में 22 जनवरी को हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान घर-घर होने वाले दीपोत्सव के साथ-साथ लोग आतिशबाजी भी करेंगे। ऐसे में जयपुर कमिश्नरेट ने पटाखा व्यापारियों को अस्थाई लाइसेंस देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने आदेश जारी कर 13 जनवरी तक पटाखा व्यापारियों से आवेदन मांगे हैं। ये लाइसेंस 18 से 23 जनवरी तक पटाखा बेचने के लिए मान्य होंगे।

आवेदक को आवेदन पत्र के साथ प्रस्तावित स्थल का ब्लू प्रिंट मैप की 4 प्रतियां, जिसमें आस-पास और व्यावसायिक स्थल की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित हो, साथ ही 2 पासपोर्ट साइज फोटो, दुकान की स्पष्ट रंगीन फोटो और जगह के स्वामित्व संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणित छाया प्रति संलग्न की जाए। ये आवेदन कार्य दिवस के दौरान कमिश्नरेट की लाइसेंसिंग शाखा में जमा कराना होगा। प्रस्तावित स्थल पर किसी का घर ना हो। जांच के बाद अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

Previous
Next

Related Posts