


अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर नगर निगम ग्रेटर में छुट्टी रहेगी। इस दिन अधिकारी-कर्मचारी पूरे शहर में सजावट और दीपोत्सव के काम में जुटेंगे। इसके चलते आमजन से जुड़े काम नहीं होंगे। जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर ने बुधवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों संग हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई।
जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर ने बताया कि 22 जनवरी का दिन बहुत खास है। सभी तो अयोध्या तो नहीं जा सकते इसलिए जयपुर को राममय मनाने के लिए अयोध्या जैसी तैयारियां यहां भी की जाएगी। जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर ने बताया कि पूरे शहर में 5 लाख दीपक जलाने, अस्थायी रोशनी करने, रंगोली करने का काम किया जाएगा। इस दिन बड़े स्तर पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। बाजार में अच्छी सजावटी हो, पूरा शहर जगमग हो इसके लिए नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी पूरे दिन इसी काम में जुटे रहेंगे। इसे देखते हुए उस दिन नगर निगम ग्रेटर में छुट्टी रहेगी।
मजयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा कि हेरिटेज की तर्ज पर ग्रेटर क्षेत्र में भी मीट की दुकानें 22 जनवरी को बंद रखने का एलान किया है। मेयर ने कहा कि इसमें सभी व्यापार मंडल भी सहयोग दें और जयपुर शहर में उस दिन ज्यादा से ज्यादा अस्थायी रोशनी करके शहर को जगमग करें।