Saturday, 29 August 2026

संत सियाराम दास बाबा हत्याकाण्ड में दो अभियुक्तों को पुलिस ने पकडा


संत सियाराम दास बाबा हत्याकाण्ड में दो अभियुक्तों को पुलिस ने पकडा

टोंक जिले के डिग्गी पुलिस थानान्तर्गत भूरिया महादेव मन्दिर के संत सियारामदास बाबा की निर्मम हत्याकाण्ड के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा ने बताया कि करीबन पांच महिने पूर्व 29-30 अगस्त 2023 की रात को भूरिया महादेव मन्दिर के संत सियाराम दास बाबा की अज्ञात व्यक्तियों ने निर्मम हत्या की थी। 

इस जघन्य ब्लाईण्ड मर्डर का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि मुल्जिम बालू मोग्या ने पहले मन्दिर की रैकी की जिसके बाद मुल्जिम जोधाराम मोग्या को वारदात के लिए बुलाया,दोनो मुल्जिमान अपने अन्य साथियों के साथ आकर वारदात को अंजाम देने के लिए डिग्गी के समीप सुनसान जंगल मे छिप गए। देर रात्रि मे वहाँ मोटर साईकिलों से घटनास्थल के समीप पहुंच करके मोटर साईकिलों को छिपा दिया साथ ही पास के खेतों के रास्ते मन्दिर मे प्रवेश करके नकबजनी की कोशिश की तभी संत के जाग जाने के कारण मुल्जिमान ने उनके सिर पर दनादन वार किए जिससे वो अचेत होकर गिर गए। 

अभियुक्तओं ने उनके पास रखी चाबी निकाल ली तथा कमरे मे घुसकर वहाँ रखे करीबन 45 हजार रूपये निकाल करके अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा ने बताया कि आरोपियों को संदेह हो गया था कि मारपीट की वजह से संत की मृत्यु हो गई है। घटना के बाद सभी मुल्जिम रूपयों का आपस में बँटवारा करके अलग- अलग स्थानो में खेतों की रखवाली के काम मे लग गए ताकि किसी को शक नही हो।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद एफएसएल,डीएसटी,साईबर, डाॅग स्कवाॅयड सहित घटनास्थल पहुंच करके गहनता से जाँच की। जाँच के दौरान लगभग 500 से अधिक संदिग्ध लोगो से पूछताछ की गई, वहीं आसपास के क्षैत्र के सीसीटीवी फुटेज व वाहनो की डिटेल प्राप्त की गई लेकिन पुलिस के हाथ अहम सुराग नही लग पाए। उन्होंने बताया कि अनुसंधान के दौरान कुछ लोगो का एफएसएल गाँधीनगर गुजरात मे पाॅलीग्राफी टेस्ट भी कराया गया।

आसूचना एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जिससे कुछ पूर्व के आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई जिनका लगातार पीछा किया जिससे पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे जिसके आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों छब्बीस वर्षीय जोधाराम उर्फ जोध्या उर्फ मुकेश पुत्र सुरजमल मोग्या निवासी राजपुरा थाना लाम्बाहरिसिंह हाल गैलपुर पुलिस थाना अरांई जिला अजमेर को अरांई क्षैत्र के जंगलो से थाना डिग्गी की गठित टीम व पुलिस थाना अरांई जिला अजमेर की टीम के सहयोग से तथा दूसरे पच्चीस वर्षीय बालू उर्फ रामावतार पुत्र प्रेमा मोग्या निवासी भवानीपुरा थाना डिग्गी जिला टोंक को मालपुरा क्षैत्र से दस्तयाब करके गहनता से पूछताछ की गई, जिसमे उन्होने अपने कुछ साथियों की मदद से संत सियाराम दास बाबा की हत्या किए जाने की घटना कबूल की हैं।



Previous
Next

Related Posts