Saturday, 29 August 2026

राजस्थान में विज्ञान भारती का कार्य धीमा, काम में तेजी लाने की जरूरत,मांगे सुझाव : भजनलाल शर्मा


राजस्थान में विज्ञान भारती का कार्य धीमा, काम में तेजी लाने की जरूरत,मांगे सुझाव : भजनलाल शर्मा

विज्ञान भारती राजस्थान के सौजन्य से मंगलवार को ओटीएस मुख्यमंत्री के निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न विज्ञान, अनुसंधान शैक्षणिक 18 संस्थानों के निदेशक और कुलपति तथा विज्ञान भारती से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विज्ञान भारती राजस्थान के संगठन सचिन डॉ. मेघेंद्र शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से परिचय कराया।  

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बाकी राज्यों की तुलना में बहुत धीमी गति से चल रहा हैं। इन सभी क्षेत्रो में राज्य सरकार सभी संस्थाओं को मिलकर काम में तेजी लानी पड़ेगी। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने जयपुर आए हुए जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान के क्षेत्र में राज्य को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे। बैठक में उपस्थित 18 विभिन्न सस्थानों से पधारे सभी प्रतिनिधियों ने अपने कार्य क्षेत्र के किया जा रहे कार्य से मुख्यमंत्री शर्मा को अवगत कराया। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से राजस्थान में भी इस क्षेत्र में तेजी से कार्य होगाआपके सुझावों पर सरकार ध्यान देकर उसे आगे बढ़ने का काम करेगी। बैठक में सीएसआईआर-सीरी के निर्देशक डॉ. पीसी पंचारिया ने जयपुर में संसाधन केंद्र की स्थापना करने का प्रस्ताव रखा । उन्होंने बताया कि कैसे तकनीकी महत्व के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 37 प्रयोगशालाएं के विशाल नेटवर्क के साथ राज्य के लिए एक बड़ी संपत्ति हो सकता है अगर ऐसा संस्थान केंद्र जयपुर में स्थापित किया जाए तो उसका लाभ राज्य को समग्र रूप से मिल सकेगा मिलेगा। इस प्रस्ताव का बैठक के दौरान उपस्थित सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने समर्थन किया और उन्होंने पुरजोर अनुशंसा की कि ऐसा बुनियादी ढांचा राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

प्रस्ताव अग्रिम कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री शर्मा को प्रस्तुत कर दिया गया है। बैठक में आए सभी सुझावों को कागज़ पर एक नीति के रूप में उतार कर मुख्यमंत्री शर्मा के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में सीएसआईआर-सीरी, एमएनआईटी, एसकेएनएयू, जोबनेर, स्टेट जीएसटी, सुबोध कॉलेज, परिष्कार कॉलेज, एसएमएस हॉस्पिटल, एसएस जैन पीजी कॉलेज, नोबल किड्ज स्कूल, आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पूर्व जैसे संस्थानों के प्रमुख उपस्थित थे। एमएलएस विश्वविद्यालय के वीसी, सीईओ-आरईपीसी, भारतीय जैविक किशन संघ, हैनीमैन चैरिटेबल मिशन सोसायटी से उपस्थित रहे।

विज्ञान भारती के सचिव डॉ. मेघेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री शर्मा को विश्वास दिलाया कि राजस्थान में इस संबंध में एक नए लक्ष्य के साथ हम कार्य शुरू करेंगे और राजस्थान में जो काम धीमी के साथ चल रहा है उसके गति प्रदान करके अच्छे माहौल में अपना लक्ष्य प्राप्त करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।

Previous
Next

Related Posts