


गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने अब महिने में तीन दिन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। ताकि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जा सकें साथ ही गर्भवती महिलाओं को इस दिन दवाईयों भी चिकित्सा केन्द्रो फ्री दी जाएगी ।
चिकित्सा विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जाचं के लिए प्रत्येक महिने की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस आयोजित करता हैं।इस दिन जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं ंजिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाती हैं साथ ही जीवन रक्षक टीके भी लगाए जाते हैं। जिसके अन्तर्गत मंगलवार को टोंक जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया ।
मुख्य चिकित्सा एवंस्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एस अग्रवाल ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जाँच सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान संचालित किया जा रहा है। डॉ.अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार अब 9 तारीख के अलावा भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत एक से अधिक बार अभियान आयोजित किए जाने से गर्भवती महिलाओं की जांच चिकित्सा संस्थान में चिकित्सक आवश्यकतानुसार कर सकेगा एवं सामान्य जांचों के साथ-साथ हाईरिस्क प्रेगनेन्सी को चिन्हित करके आवश्यक इलाज एवं सलाह दी जा सकेंगी।
उन्होंने बताया कि टोंक में राजकीय अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी तक के सभी चिकित्सा केंद्रों में अब प्रत्येक माह की 9 तारीख के अलावा 18 व 27 तारीख को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जाएगा।इन तारीखों को राजकीय अवकाश होता हैं तो अगले दिन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस आयोजित किया जाएगा।
सीएमएचओ डाॅ.एस एस अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन,एचआईवी, सिफलिस,ब्लडप्रेशर,हृदय स्पंदन और प्रसव से संबंधित जटिलताओं की जांच की जाएगी।वहीं गर्भवती महिला के शरीर में कैल्शियम व खून की कमी नहीं आए, इसके लिए आईएफए, कैल्शियम तथा अन्य आवश्यक दवाईयां दी जाएगी।