Saturday, 29 August 2026

प्रताप नगर इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसे नकाबपोश बदमाश,बच्चों को कमरे में बनाया बंधक, महिला ने छत से भाग कर मचाए शोर,भागे बदमाश


प्रताप नगर इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसे नकाबपोश बदमाश,बच्चों को कमरे में बनाया बंधक, महिला ने छत से भाग कर मचाए शोर,भागे बदमाश

जयपुर के प्रताप नगर इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने तोड़फोड़ की। बच्चों को कमरे में बंधक बनाकर सरिए-डंडों से घर में रखा सामान तोड़ दिया। सोसायटी के लोगों के मदद के लिए आने पर नकाबपोश बदमाश भाग निकले। सेक्टर-28 प्रताप नगर निवासी 32 साल की महिला ने प्रताप नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि वह पति और बच्चों के साथ सोसायटी के अपार्टमेंट में फ्लैट में रहती है। 4 जनवरी को वह और बच्चे घर पर ही थे। दोपहर करीब 3:45 बजे नकाबपोश 2 बदमाश घर में घुस आए। डंडे-सरिए से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। बच्चों को कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने उसको मारने की कोशिश की तो वह छत पर भाग गई और अपनी जान बचाई।

उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि मैंने शोर मचाकर बदमाशों के घर में घुसने के बारे में लोगों को बताया। इस पर सोसायटी के लोग बचाने आए, लेकिन दोनों बदमाश भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि घर में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों से उनकी कोई रंजिश नहीं है। तोड़फोड़ में करीब 1 लाख रुपए का सामान टूटा है। पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।


Previous
Next

Related Posts