


ख्वाजा साहब के 812वें उर्स का झंडा सोमवार को चढ़ाया गया। भीलवाड़ा के गौरी परिवार की ओर से दरवाजे पर झंडा चढ़ाकर उर्स की अनौपचारिक शुरुआत की गई। रजब महीने का चांद दिखाई देने पर 12 या 13 जनवरी की रात से उर्स की विधिवत शुरुआत होगी। झड़े की रस्म के दौरान बड़ी संख्या में जायरीनों की भीड़ मौजूद रही। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस और आरएसी का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा।
झंडे का जुलूस गाजेबाजे और सूफियाना कलाम की अदायगी के साथअस्र की नमाज के बाद गरीब नवाज गेस्ट हाउस से शुरू हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद थे। गौरी परिवार के सदस्य झंडा उठाए हुए थे।
दरगाह गेस्ट हाउस, लंगर खाना गली, नला बाजार और दरगाह बाजार में झंडे के जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ जमा थी। इरशाद रिफाई की अगुवाई में कलंदर व मलंग हैरत अंग्रेज करतब पेश करते हुए चल रहे थे। सबसे आगे ढोल वादक थे। बता दे की रजब का चांद दिखाई देने पर 12 या 13 जनवरी से और इसकी विधिवत शुरुआत होगी।