


श्री करनपुर से चुनाव हारने वाले भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल टीटी ने विधानसभा का चुनाव हारनेपर नैतिकता के आधार परअपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को प्रेषित किया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुरेंद्र पाल टीटी का इस्तीफा राज्यपाल को प्रेषित किया और राज्यपाल ने उसे स्वीकार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र पाल टीटी अपना राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का कार्यभार भी ग्रहण नहीं कर पाए और चुनाव हार जाने के कारण उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है