Saturday, 29 August 2026

गुलाबी नगरी सम्मान-2024 से से सम्मानित किया ईश्वर दत्त माथुर को


गुलाबी नगरी सम्मान-2024  से से सम्मानित किया ईश्वर दत्त माथुर को

वरिष्ठ रंगकर्मी और जनसंपर्क विभाग से ज्वाइन डायरेक्टर सेवानिवृत्त अधिकारी ईश्वर दत्त माथुर को "गुलाबी नगरी सम्मान 2024"  से नवाजा गया है।

जयपुर साहित्य संगति द्वारा यह सम्मान प्रतिवर्ष साहित्य, पत्रकारिता और कलाधर्मियों को अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय अवधान के लिए दिया जाता है।

जयपुर साहित्य संगति के अरविंद कुमार संभव ने  बताया कि ईश्वर माथुर ने रंगमंच के अलावा राजस्थान की लोक कला, लोकनाट्य और ढुंढाडी  भाषा के प्रचार प्रसार और उसके संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।

ईश्वर माथुर एक लोक गायक लोक कला के ज्ञाता और रंगमंच के कुशल अभिनेता है । उन्होंने आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के अलावा अनेक टीवी सीरियल एवं फिल्मों में अभिनय भी किया है। ईश्वरर माथुर जनसंपर्क विभाग से ज्वाइन डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त  हुए हैं।

Previous
Next

Related Posts