


भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने टोंक जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार संभाल लिया। जिन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता होगी।
जिला कलक्टर का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. सौम्या झा ने कहा कि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रत्येक विभाग की कार्ययोजना बनाई जाएगी ।
उल्लेखनीय रहे डॉ. सौम्या झा पूर्व में टोंक जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं,जिन्होंने कोरोना संक्रमण काल में राजकीय सआदत अस्पताल टोंक में आॅक्सीजन सिलेण्डर की कमी सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू किए जाने में अहम भूमिका निभाई थी।