Saturday, 29 August 2026

नाबालिक साली ने जीजा के खिलाफ रेप का मामला कराया दर्ज


नाबालिक साली ने जीजा के खिलाफ रेप का मामला कराया दर्ज

ट्रांसपोर्ट नगर निवासी 17 साल की युवती ने मोती डूंगरी थाने में जीजा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता युवती शिकायत में बताया कि साल-2018 में वह 12वीं क्लास में पढ़ती थी। नाबालिग होने के दौरान वह अपनी बहन के पास रहती थी। आरोप है कि घर पर बहन की गैरमौजूदगी में आरोपी जीजा ने उसको पकड़ लिया। घर में बंधक बनाकर नाबालिग साली से आरोपी जीजा ने रेप किया। 

विरोध करने पर आरोपी जीजा ने उसके साथ जमकर मारपीट की। बहन के आने के बाद आरोपी जीजा की करतूत के बारे में बताने पर उसने नजर अंदाज कर दिया। हौंसले बुलंद होने पर आरोपी जीजा मौका पाकर कई बार रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous
Next

Related Posts