


एसएमएस अस्पताल में माइक्रोबायोलॉजिकल वार्ड में आग से एडवांस लैब में रखी 7 करोड़ रुपए कीमत की मशीन जलने और उनके खराब होने का अंदेशा जताया जा रहा है। इसके अलावा 20 से ज्यादा एसी और फर्नीचर समेत अन्य सामान भी जल गया। इस घटना के बाद चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मौके कादौरा कियाऔर अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा शुभ्रा सिंह को पूरी घटना की जांच कर कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
एएफओ सुभम शर्मा ने बताया कि सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर घाटगेट कंट्रोल रूम को आग की जानकारी मिली। इस पर दमकल की 1 गाड़ी को मौके पर भेजा गया। आग माइक्रोबायोलॉजिकल वार्ड में लगी थी, जिसमें लाखों रुपए की मशीनें, दस्तावेज और कई उपकरण रखे हुए थे।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस पर दमकल की 2 और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।