


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ पहली अनौपचारिक बैठक की। बैठक मेंभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहे । बैठक में सरकार की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री शर्मा ने मंत्रियों को तीन दिन जयपुर और तीन दिन फील्ड में रहने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री शर्मा ने मंत्रियों से कहा कि विभाग में मंत्रियों को अपने विभागों में पूरी जानकारी के साथ काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि योजनाओं को पीएम मोदी के अनुरूपआम लोगों को लाभ देने के लिए पूरी निगरानी रखने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद रविवार को पहली बार सभी मंत्रियों को सीएमआर में लंच पर आमंत्रित किया था। लंच पर अनौपचारिक बातचीत में सीएम भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों के साथ आगामी कार्य योजना पर चर्चा की। विकसित भारत संकल्प यात्रा को जन जन तक पहुंचाने की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।
सीएमआर में लंच के लिए उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, शिक्षामंत्री मदन दिलावर, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, कानून मंत्री जोराराम कुमावत, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, राज्य मंत्री संजय शर्मा, गौत्तम कुमार दक, ओटाराम देवासी, विजय सिंह चौधरी, मंजू बाघमार और केके विश्नोई पहुंचे।