Saturday, 29 August 2026

4 लाख लेकर पुलिस कांस्टेबल की ऑनलाइन भर्ती में नकल करने वाले टीचर को किया गिरफ्तार


4 लाख लेकर पुलिस कांस्टेबल की ऑनलाइन भर्ती में नकल करने वाले टीचर को किया गिरफ्तार

पुलिस कॉन्स्टेबल ऑनलाइन भर्ती एग्जाम में नकल करवाने की मदद करने वाले टीचर को एसओजी ने रविवार को गिरफ्तार किया है। टीचर ने नकल गिरोह के साथ मिलकर पास करवाने की एवज में 4 लाख रुपए में सौदा किया था। एसओजी टीम फिलहाल आरोपी टीचर से पूछताछ कर रही है।

एडीजी (एसओजी-एटीएस) वीके सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल ऑनलाइन भर्ती एग्जाम में नकल करवाने में मदद करने वाले वांछित मुलाराम निवासी चितावा डीडवाना कुचामन को गिरफ्तार किया है। वह कुचामन सिटी डीडवाना में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल में टीचर था। एसओजी टीम ने वांछित बदमाश मुलाराम को दबिश देकर रविवार को पकड़ा है।

जांच में सामने आया था कि ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में आरोपी हीरालाल से एग्जाम पास करवाने के लिए 4 लाख रुपए लेकर नकल गिरोह से मिलकर नकल की व्यवस्था करवाई थी।

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम साल-2017 की ऑनलाइन भर्ती एग्जाम हुआ था। मार्च-2018 में एसओजी की ओर से ऑनलाइन भर्ती एग्जाम में सिस्टम हैक कर परीक्षार्थी को ऑनलाइन नकल करवाने के संबंध में FIR दर्ज की गई। एसओजी की ओर से अब तक मामले में 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Previous
Next

Related Posts