


साहू समाज का जिलास्तरीय कार्यक्रम ग्राम बावड़ी में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गुरुदेव पंडित राजकुमार शर्मा सतगुरु आश्रम टोंक थे तथा अध्यक्षता पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने की तथा विशिष्ट अतिथि संतराम महाराज थे।
प्रतिभा सम्मान समारोह सह संयोजक विष्णु कुमार साहू ने बताया कि कार्यक्रम में 140 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिनको प्रशस्ति पत्र,मेडल प्रमाण पत्र और फाइल और फोल्डर वितरित किए गए। पूर्व विधायक मेहता ने साहू समाज एक अग्रणी समाज बताते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को मोबाइल से ध्यान हटाकर परिवार और समाज का नाम रोशन के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी है। समाज की मातृ शक्ति की अधिक होने को मोदी जी द्वारा दिए गए तीस फीसदी महिला आरक्षण की सही उपयोगिता बताई। गुरुदेव राजकुमार ने कहा कि समाज के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा मेहनत करके समाज में योगदान देना चाहिए । कार्यक्रम में राष्ट्रीय तैलिक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकीन चंद्र राठौर, प्रहलाद साहू, कार्यक्रम के संयोजक सीताराम साहू, ट्रस्ट मंदिर के अध्यक्ष माधव दास साहू, समाज सेवी दुर्गेश नंदन साहू, सूरज साहू, रामावतार, बत्रा गासी चौधरी सहित समाज के लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम के संयोजक सीताराम ने बताया कि प्रतिवर्ष साहू समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन किया जाता है। जिसमें जिले की सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम में संगठन विस्तार की चर्चा भी की गई और नई नवीन दायित्व दिए गए। राम अवतार भद्र को जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय तैलिक महासभा बनाया गया तथा विष्णु कुमार साहू को प्रदेश संगठन महामंत्री, बादल साहू को युवा जिला अध्यक्ष एवं सीताराम साहू को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में भामाशाहों का सम्मान किया गया।