Saturday, 29 August 2026

पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का टोंक में स्वागत, भाजपा दो गुटों में बंटी


पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का टोंक में स्वागत, भाजपा दो गुटों में बंटी

पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के रविवार को जयपुर से टोडारायसिंह जाते वक़्त टोंक में स्वागत कार्यक्रम में  भाजपा दो गुटों में  बंटी दिखाई दीं। एक गुट की अगुवाई पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने की वही दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र  पराणा, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया थे।

केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के स्वागत शक्ति प्रदर्शन में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता का पलड़ा भारी था। जिनकी अगुवाई में सेंट सोल्जर शिक्षा समिति टोंक के निदेशक बाबू लाल शर्मा,वकफ  बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अबूबकर नकवी, नगर परिषद टोंक के पूर्व सभापति गणेश माहुर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल जैन, ओमप्रकाश पांडे, अनिल चतुर्वेदी ने गदा  व तलवार भेंट की।

पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं  की मेहनत का ही परिणाम है कि आज राजस्थान में भाजपा को बहुमत मिला साथ ही सरकार बनी। उन्होंने कहा कि टोंक का मान -सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा। राज्य के जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के मंत्री कन्हैया लाल चौधरी रविवार को जयपुर से टोंक पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता कि अगुवाई में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में काबिना मंत्री कन्हैया लाल चौधरी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजीत सिंह मेहता का विभिन्न संगठनों  व कार्यकर्ताओं ने इक्यावन किलो की माला पहना करके स्वागत किया।

पीएचईडी  मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार को कोसते हुए कहा कि पांच साल में राज्य में जो भ्रष्टाचार  हुआ है उसको खत्म करेंगे यह पहली प्राथमिकता होंगी। उन्होंने जल मिशन की चर्चा करते हुए कहा कि साढ़े अठारह हजार करोड़ रुपए केंद्र की राशि पड़ी  रही लेकिन उसका उपयोग नहीं हुआ जिस कारण राज्य की जनता को शुद्ध पीने का पानी नहीं मिल पाया।उन्होंने कहा कि अब सिर्फ काम ही नहीं बल्कि राजस्थान विकास में भारत में  नंबर वन होगा।

केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने टोंक ही नहीं बल्कि राजस्थान में पेयजल संकट का जिक्र करते हुए कि हर घर से जल प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना हैं इस योजना को पिछली सरकार ने पीछे धकेलने का काम किया।

 है। इनकी गलत नीतियों से आमजन  ठगा सा महसूस कर रहा है।आज राजस्थान प्रदेश 28 वे स्थान पर है।आज बहुत बड़ी चुनौती मुझे मिली है। भाजपा पदाधिकारियो व टोंक की जनता की जनता का सिर झुकने नही दूँगा।आपने जो जिम्मेदारी मेरे को दी हैं उसका परिणाम दो महीने में ही आपके सामने होगा।आप सभी का सम्मान बढेगा आपको गर्व होगा कि आपका भाई, आपका बेटा, आपका विधायक मंत्री बना है। हमारी पूर्वर्ती सरकार ने जो विकास कार्य किए थे उनको भी अटकाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था।पिछली सरकार ने विकास कार्यों को रोकने का काम किया था।हमारी डबल इंजन की सरकार बनी है सभी योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे।आने वाले समय मे पानी की कोई कमी नही रहेगी।हमारा प्रयास रहेगा कि राजस्थान अग्रणी राज्य की श्रेणी में आए ।हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और राजस्थान को प्रगति के पथ पर लेकर जाएंगे।

कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि किन्ही कारणों से अजीत सिंह मेहता चुनाव नहीं जीत पाए लेकिन कार्यकर्ता निराश नहीं हो कोई भी काम नहीं रुकेगा। आप यह मान करके  चलो कि मेहताजी विधायक से कम नहीं है, आपके लिए दरवाजे चौबीस  घंटे खुले है।

पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि राजस्थान में भाजपा ने साधरण कार्यकर्ता  भजन लाल को मुख्यमंत्री व कन्हैया लाल को मंत्री बना करके इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि हमें  विशवास है कि टोंक जिला ही नहीं बल्कि राजस्थान की उम्मीदों  को पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि टोंक मे भाजपा की वर्तमान मे जो हालत है उसको सुधारने की आवश्यकता है। मेहता ने साफ शब्दों में कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलें।

इससे पूर्व काबिना मंत्री कन्हैयालल चौधरी का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना कि अगुवाई में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिलाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चन्देल, गणेश माहुर,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,नीलिमा आमेरा, जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़, बेनी प्रसाद जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर ,अशोक कासलीवाल, ओमप्रकाश गुप्ता,पार्षद बादल साहू, महिला मोर्चा संयोजक अंजली गुप्ता,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता,पूर्व पार्षद राम लोहिया , रोहित जैन आदि ने स्वागत किया।



Previous
Next

Related Posts