


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य के नेतृत्व में रविवार को मालपुरा उपखंड के सीतारामपुरा ग्राम पंचायत सरपंच सहित एक दलाल को 1लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शनी ने बताया कि एसीबी टोंक इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि मेरी फर्म बालाजी ट्रेडर्स द्वारा ग्राम पंचायत सीतारामपुरा में वर्ष 2022- 2023 में मैटेरियल सप्लायर्स के कार्यों के पेंडिंग बिलों, टीडीएस व जीएसटी के रिफंड बिलों को पास करने तथा पूर्व में पास किए गए बिलों के कमीशन के रूप में सीतारामपुरा सरपंच प्रदीप शर्मा की ओर से 2 लाख की रिश्वत मांगी गई थी तथा बार-बार परेशान किया जा है। जिसके सत्यापन के बाद परिवादी से 1 लाख 80 हजार रुपए रिश्वत लेने के लिये सरपंच सहमत हुआ। एसीबी जयपुर के उप महानिदेशक पुलिस रणवीर सिंह के सुपरविजन में एसीबी टोंक इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाने के बाद कार्यवाही करते हुए सरपंच प्रदीप शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी बंबोरी तथा उसमें सहयोग करने वाले दलाल राम नरेश सैनी पुत्र जगदीश निवासी बंबोरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।पुलिस थाना डिग्गी कार्यवाही की गई।जिस दौरान टीम में आसिफ खान सहायक उप निरीक्षक, भूपेंद्र कुमार सहायक प्रशासनिक अधिकारी, ईश्वर प्रकाश कॉन्स्टेबल, राजकुमार कांस्टेबल, अजीत सिंह कांस्टेबल व जल सिंह कांस्टेबल मौजूद थे।