


पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त चंद्रराज सिंह सिंघवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री शर्मा द्वारा लिए गए हाल ही के निर्णय की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि सीबीआई को बिना परमिशन के जांच अधिकार देने के निर्णय से निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लग पाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार सही ढंग से किया है।
सिंघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान की तीन दिवसीय यात्रा को गौरव में बताया।उन्होंने अनौपचारिक रूप से प्रदेश की राजनीतिक हालातो पर भी चर्चा की।