

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज जैसलमेर जिले के ग्राम पंचायत सुल्ताना में कैंप का आयोजन हुआ। जिसमे ग्राम विकास अधिकारी मनोहर सिंह सरपंच जन प्रतिनिधि नारायण सिंह , समाजसेवी पूर्ण सिंह सुल्ताना ने विकसित भारत यात्रा के रथ का स्वागत किया ।
पत्र सूचना कार्यालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से असम से इस पत्रकार दल ने जैसलमेर जिले के प्रवास के दौरान विकसित भारत सरकार यात्रा के उपलक्ष में आयोजित किये जा रहे शिविरों व ग्राम पंचायत सुल्ताना में सफल 10 साल के विकास कार्य अवलोकन किया।
इस कैंप में पत्रकार दल में रूबल गोबोल , फणीधर मजूमदार, अजहर आलम, दिंगता बैरानी , संदीप शर्मा , प्रणाम के आर दास, राजू मोनी बोरा दीप हजारीका, अभिजीत देव, बनजीत ठाकुरिया,मिताली कौर एवं दुर्गा गोष मौके पर पधारे। पत्रकार दल ग्राम पंचायत सुल्ताना में पहुंचकर लाभार्थियों से संवाद किया।
ग्राम विकास अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया विकसित भारत संकल्प यात्रा सभी जन कल्याणकारी 17 योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसका प्रयास किया जा रहा है। कैंप में विकास अधिकारी पंचायत समिति मोहनगढ़ के सुखराम जी विशनोई, सहायक विकास अधिकारी हुकमा राम मंगल, समाजसेवी पूर्ण सिंह सुल्ताना ,ग्राम विकास अधिकारी मनोहर सिंह एवं मौजूद ग्रामीणों ने भाग लिया । जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने व अधिक से अधिक योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए अवगत करवाया गया।