Saturday, 29 August 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत असम से आया मीडिया प्रतिनिधिमंडल पंहुचा जैसलमर, सीमावर्ती क्षेत्र का भी किया दौरा


विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत असम से आया मीडिया प्रतिनिधिमंडल पंहुचा जैसलमर, सीमावर्ती क्षेत्र का भी किया दौरा

असम से आए पत्रकार दल ने केन्द्र सरकार की ओर से आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा की गतिविधियों से रूबरू होने के लिए आज जैसलमर का दौरा किया । यह दल पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सौजन्य से पहुंचा है। 

असम से 14 सदस्यों का मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने जैसलमर के पंचायत समिति सम की ओर से ग्राम पंचायत सोनु में आयोजित हो रहे विकसीत भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत संचालित शिविर का अवलोकन किया और लाभार्थियों से संवाद किया। शिविर में जिला प्रमुख प्रतापसिंह से भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे जानकारी और उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की ।अतिरिक्त विकास अधिकारी भोजाराम एवं सरपंच प्रकाश सिंह के द्वारा असम से आये 12 सदस्यीय पत्रकार दल का स्वागत सम्मान किया गया।

मीडिया प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए जैसलमर जिला प्रमुख ने बताया कि भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयोजित शिविरों का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं। इन शिविरों में लोगों ने सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, उज्ज्वला योजना में रजिस्ट्रेशन, आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य शिविरों में जाँच टीबी की जाँच करवाई। इसके साथ भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया और लोगों ने माय भारत वॉलंटियर रजिस्ट्रेशन भी करवाया। 

मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने लोंगेवाला वार मेमोरियल का अवलोकन करने के बाद बबलियान सीमावर्ती क्षेत्र का भी दौरा किया । बबलियान सीमावर्ती क्षेत्र कि परिस्थितियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद पत्रकार दल ने तनोट माता मंदिर के दर्शन भी किए ।

    Previous
    Next

    Related Posts