


जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने शनिवार को चंदपोल बाज़ार स्तिथ रामचंद्र जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर भव्य रामोत्सव की शुरुआत की। अयोध्या में भगवान श्री राम लला का मंदिर बनने की खुशी में रामोत्सव मनाया जा रहा है। यह रामोत्सव 22 जनवरी 2024 तक चलेगा। जिसमें 22 तारीख तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा सांसद बोहरा ने कहा कि पूरे भारतवर्ष के लिए बडे हर्ष का विषय है 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में रामलाल के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा भव्य मंदिर में होने जा रही है। जयपुर को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है। यहां के लोग भी भगवान श्री राम लला के स्वागत की तैयारीयां कर रहे हैं। 22 जनवरी को जयपुर में सभी जयपुरवासी दूसरी दिवाली मनाने का काम करेंगे। बाजारों को रोशनी से सजाया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर 14 जनवरी से सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा सांसद बोहरा ने जयपुर वासियों से आग्रह किया कि सभी अपने घरों पर सजावट करें एवं दिए जलाएं।